एक ओर गहलोत दूसरी तरफ वसुंधरा बीच में गजेंद्र शेखावत, इस गुफ्तगू के क्या हैं मायने

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 03:11 PM IST

Ashok Gehlot With Gajendra Shekhawat: अशोक गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत अगल-बगल बैठकर एक दूसरे से बात करते नजर आए। मौका था सीएम के शपथ ग्रहण समारोह का, जहां गजेंद्र सिंह शेखावत की एक तरफ वसुंधरा राजे बैठी थी और दूसरी ओर अशोक गहलोत। तीनों आपस में गुफ्तगू कर खिलखिलाते दिखे।

Rajasthan Politics: कहते हैं सियासत में कोई किसी का सगा नहीं होता और कोई दुश्मन कब दोस्त बन जाए इसका कोई भरोसा नहीं है। राजस्थान में नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में एक अनोखी तस्वीर देखी गई। जिसमें गजेंद्र सिंह शेखावत की एक तरफ वसुंधरा राजे बैठी थी और दूसरी ओर अशोक गहलोत। गहलोत और गजेंद्र के बीच गुफ्तगू हुई, दोनों मुस्कुराए और गहलोत के कानों में गजेंद्र कुछ बोलते नजर आए। इसके अलावा वसुंधरा राजे, गजेंद्र शेखावत और अशोक गहलोत तीनों आपस में बात करते दिखे।

Ashok Gehlot, Gajendra Singh Shekhawat, Vasundhara Raje

राजनीतिक विरोधियों के बीच हुई गुफ्तगू।

गहलोत और गजेंद्र के बीच हुई गुफ्तगू

जयपुर में मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच हुई गुफ्तगू खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर दो ‘कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी’ माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व सीएम अशोक गहलोत अगल-बगल बैठे और दोनों नेता काफी समय तक एक दूसरे से गर्मजोशी से बातचीत करते नजर आए।

End of Feed