जब मुंबई BJP दफ्तर पहुंचे अशोक चव्हाण...ढोल-नगाड़ों से हुआ जोरदार स्वागत, देखें वीडियो

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 13, 2024, 03:34 PM IST

अशोक चव्हाण में बीजेपी में शामिल होने से पहले कहा, आज मेरे जीवन के नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है। मुंबई बीजेपी दफ्तर में उनका जोरदार स्वागत हुआ।

Ashok Chavan: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले वह मुंबई में बीजेपी दफ्तर पर पहुंचे जहां उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। चव्हाण (65) को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार और कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन की उपस्थिति में मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा में शामिल किया गया।

Ashok Chavan

अशोक चव्हाण

चव्हाण बोले, आज मेरे जीवन के नए राजनीतिक करियर की शुरुआत

चव्हाण में बीजेपी में शामिल होने से पहले कहा, आज मेरे जीवन के नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है। जब चव्हाण से यह पूछा गया कि क्या उन्हें वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कोई फोन किया, तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। पूर्व कांग्रेस विधान पार्षद अमरनाथ राजुरकर और मराठवाड़ा में उनके गृह जिले नांदेड़ से चव्हाण के कई समर्थक मुंबई आए और दक्षिण मुंबई में भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए।

End of Feed