देश

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर एक्शन, 2.44 करोड़ की वसूली का नोटिस, कई मुस्लिमों ने किया पलायन

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 13, 2024, 03:16 PM IST

Haldwani Violence mastermind Abdul Malik Notice: हल्द्वानी हिंसा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है बताते हैं कि हिंसा के मुख्य आरोपी को 2.44 करोड़ का नोटिस दिया गया है।

Image

हल्द्धानी में बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

Haldwani Violence News: उत्तराखंड में हल्द्वानी नगर निगम ने बनभूलपुरा हिंसा( Haldwani Violence) के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के खिलाफ सरकारी संपत्तियों को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए सोमवार को दो करोड़ 44 लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया ।नगर आयुक्त द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि 'मलिक का बगीचा' में अवैध रूप से बनाए गए दो भवनों को ध्वस्त करने के लिए गयी प्रशासनिक टीम पर हमला कर मलिक के समर्थकों द्वारा नगर निगम की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया ।

नोटिस में आठ फरवरी को घटना वाले दिन दर्ज प्राथमिकी का भी जिक्र किया गया है जिसमें मलिक को नामजद किया गया है।मलिक द्वारा कथित रूप से किए गए नुकसान का प्रारंभिक आकलन 2.44 करोड़ रुपये बताते हुए नगर निगम ने उसे 15 फरवरी तक यह राशि नगर निगम, हल्द्वानी में जमा करवाने को कहा है।

नोटिस में कहा गया है कि ऐसा न होने पर उससे कानूनी तरीके से यह वसूली की जाएगी।

हल्द्वानी हिंसा: अवैध मदरसा और नमाज स्थल का निर्माण

मलिक ने ही कथित तौर पर अवैध मदरसा और नमाज स्थल का निर्माण कराया था जिनके ध्वस्तीकरण के दौरान हिंसा भड़क गई थी ।आठ फरवरी को भड़की हिंसा में उपद्रवियों ने प्रशासनिक अमले पर पथराव किया था और वाहनों को जलाने के बाद बनभूलपुरा पुलिस थाने को भी जला दिया था । घटना के दौरान पुलिस ने भी बल प्रयोग किया । हल्द्वानी हिंसा में छह व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी थी तथा पुलिसकर्मियों और पत्रकारों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे ।

हल्द्वानी हिंसा: मुस्लिम परिवारों का पलायन

बनभूलपुरा छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा लिया गया है और इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई है वहीं हिंसा के बाद बनभूलपुरा से मुस्लिम परिवारों ने पलायन करना शुरू कर दिया है जानकारी के अनुसार अब तक कई परिवार बनभूलपुरा छोड़ चुके हैं, हल्द्वानी हिंसा के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article