'ये दोस्ती कभी नहीं टूटेगी', केजरीवाल ने सिसोदिया को ऐसे दी जन्मदिन की मुबारकबाद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2024, 11:12 AM IST

Kejriwal Wish Sisodia: अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें अपने अंदाज में बधाई दी है। केजरीवाल ने सिसोदिया संग एक पुरानी तस्वीर शेयर की। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'बीजेपी ने झूठे केस लगाकर मनीष को पिछले 11 महीने से जेल में रखा हुआ है।'

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने अपने सबसे करीबी सहयोगी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि साज़िश रचने वाले लाख कोशिश कर लें.. ये भरोसा, ये स्नेह और ये दोस्ती कभी नहीं टूटेगी।

Arvind Kejriwal With Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया के जन्मदिन पर केजरीवाल ने क्या कहा?

मनीष सिसोदिया को केजरीवाल ने दी जन्मदिन की बधाई

केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'ये दोस्ती बहुत पुरानी है। हमारा स्नेह और भरोसा बहुत मज़बूत है। जनता के लिए काम करने का ये जुनून भी बहुत पुराना है। साज़िश रचने वाले लाख कोशिश कर लें.. ये भरोसा, ये स्नेह और ये दोस्ती कभी नहीं टूटेगी। बीजेपी ने झूठे केस लगाकर मनीष को पिछले 11 महीने से जेल में रखा हुआ है। लेकिन मनीष इनके ज़ुल्म के आगे डटकर खड़े हैं, इनकी तानाशाही के सामने ना अब तक झुके हैं और ना भविष्य में कभी झुकेंगे। तानाशाही के इस दौर में मनीष का साहस हम सबको प्रेरणा देता है। जन्मदिन मुबारक हो मनीष।'

End of Feed