केजरीवाल पहले की तरह काम करेंगे, दिल्लीवासियों का कोई काम नहीं रुकेगा, आप का ऐलान

आप नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि केजरीवाल को फर्जी मामले में जेल भेजने के लिए भाजपा नेता को इस्तीफा देना चाहिए।

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आने के एक दिन बाद शनिवार को कहा कि वह पहले की तरह काम करते रहेंगे और दिल्ली के लोगों का कोई काम प्रभावित नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कथित आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को शुक्रवार को जमानत दे दी थी। हालांकि, इसने कुछ शर्तें तय करते हुए कहा था कि केजरीवाल अपने कार्यालय या दिल्ली सचिवालय नहीं जा सकते या किसी आधिकारिक फाइल पर तब तक हस्ताक्षर नहीं कर सकते, जब तक कि उपराज्यपाल की मंजूरी लेने के लिए ऐसा करना बहुत जरूरी न हो।

sanjay singh

संजय सिंह

संजय सिंह का अमित शाह पर निशाना

आप नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि केजरीवाल को फर्जी मामले में जेल भेजने के लिए भाजपा नेता को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ फैला रही है कि केजरीवाल फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते या मुख्यमंत्री के तौर पर काम नहीं कर सकते। सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता बेशर्मी से यह झूठ फैलाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जमानत जब्त करवा देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के पास कोई विभाग नहीं है और संबंधित मंत्री अपने-अपने विभागों की फाइल पर हस्ताक्षर करते हैं।

End of Feed