देश

रूसी सेना के साथ सपोर्ट स्टाफ के तौर पर काम कर रहा तेलंगाना का युवक भारत लौटा

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष रूसी सेना के साथ सपोर्ट स्टाफ के तौर पर काम कर रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द वापस भेजने के मुद्दे को बहुत मजबूती के साथ उठाया था...

Image

रूस की सेना में भारतीय युवक (File photo)

Telangana youth working with Russian Army returns: रूस-यूक्रेन युद्ध में रूसी सेना के साथ सपोर्ट स्टाफ के तौर पर काम कर रहा तेलंगाना का एक युवक शनिवार को भारत लौट आया। उसे एक रोजगार एजेंट ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर रूस भेज दिया था। नारायणपेट जिले का निवासी सूफियान (22) पिछले साल नवंबर में रूस गया था, जहां वह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूसी सेना की मदद करता था। अब उसके स्वदेश लौटने से उसके परिजनों का कष्टदायक इंतजार खत्म हो गया है।

नौकरी देने का वादा किया गया था

सूफियान ने कहा, सुरक्षा से संबंधित नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन यह नहीं बताया गया कि मुझे युद्ध में सैनिकों की मदद करनी है। उसे यह बताया गया था कि तीन महीने तक प्रशिक्षण लेना होगा जिसके बाद उसका वेतन बढ़ा दिया जाएगा। सूफियान के भाई सलमान ने इस साल जुलाई में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस यात्रा के बाद अब उन्हें उम्मीद है कि उनका भाई जल्द ही वापस लौट आएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष रूसी सेना के साथ सपोर्ट स्टाफ के तौर पर काम कर रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द वापस भेजने के मुद्दे को बहुत मजबूती के साथ उठाया था, जिसके बाद उन्होंने इस मांग पर सहमति जताई थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article