देश

एयरपोर्ट पर एक कप चाय ₹340!चिदंबरम ने कोलकाता का अनुभव किया शेयर कहा-तमिलनाडु से ज्यादा तो बंगाल में...

P Chidambaram Post On Inflation : चाय के बहाने पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा है 'पश्चिम बंगाल में है तमिलनाडु से ज्यादा महंगाई ', इसे लेकर उन्होंने ट्वीट किया है।

Image

चाय के बहाने पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने तंज कसा

P Chidambaram Post On Inflation: देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर एयरपोर्ट पर महंगी चाय की कीमत का मुद्दा उठाया है, इसमें उन्होंने महंगाई (Inflation) पर बात की है और इसे एयरपोर्ट पर मिलने वाली चाय का उदाहरण दिया है।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कोलकाता के अपने हालिया अनुभव को शेयर किया है, जिसमें उन्हें चाय के लिए 340 रुपये का पेमेंट करना पड़ा इस बात को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा।

मुझे अभी पता चला कि कोलकाता एयरपोर्ट पर गर्म पानी और टी बैग से बनी चाय की कीमत 340 रुपये है,

रेस्तरां का नाम 'द कॉफी बीन एंड टी लीफ' है

कुछ साल पहले मुझे पता चला कि चेन्नई एयरपोर्ट पर 'गर्म पानी और टी बैग' की कीमत 80 रुपये है, और मैंने इसके बारे में ट्वीट किया। एएआई ने इस पर ध्यान दिया और सुधारात्मक कदम उठाए, स्पष्ट रूप से, तमिलनाडु की तुलना में पश्चिम बंगाल में मुद्रास्फीति अधिक है

गौर हो कि पी चिदंबरम ने चाय की कीमत के बहाने महंगाई पर तंज किया है और कहा कि तमिलनाडु की तुलना में पश्चिम बंगाल में महंगाई ज्यादा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प