बुरे फंसे केजरीवाल, यमुना के पानी को लेकर हरियाणा पर लगाया था आरोप; बोले CM सैनी- मांफी मांगो वरना करेंगे केस

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर यमुना में जहरीले पानी छोड़े जाने का आरोप लगाया था। जिसे लेकर अब वो मुसीबत में फंसते दिखाई दे रहे हैं। हरियाणा सीएम ने उनके खिलाफ मानहानि का केस करने की धमकी दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा पर केजरीवाल ने लगाया था आरोप
  • यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप
  • अब मानहानि का हो सकता है केस

दिल्ली चुनाव के बीच आम आदमा पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यमुना में गंदे पानी को लेकर हरियाणा पर आरोप लगाया था। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा नदी में ‘जहर’ मिलाकर लोगों को मारने की कोशिश कर रही है। इसे लेकर अब हरियाणा की बीजेपी सरकार केस करने तैयारी में है। हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल से मांफी की मांग की है, सैनी ने कहा कि अगर केजरीवाल माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ वो मानहानि का केस करेंगे।

End of Feed