अरविंद केजरीवाल ने परिवार संग हनुमान मंदिर में की पूजा, पंजाब CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान व अन्य आम आदमी पार्टी के नेता भी मौजूद रहे।

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान व अन्य आम आदमी पार्टी के नेता भी मौजूद रहे। बता दें, अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद सबसे पहले हनुमान मंदिर जाने का ऐलान किया था।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा

सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 1 जून तक की अंतरिम जमानत दी है। उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अंतरिम जमानत के दौरान अरविंद केजरीवाल सीएम ऑफिस नहीं जा सकते हैं और न ही एलजी की अनुमति के बिना किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर करेंगे।

End of Feed