'जेल में भी कुर्सी से चिपके हैं, कट्टर ईमानदार नहीं बल्कि कट्टर बे-ईमान आदमी हैं केजरीवाल', अनुराग ठाकुर का तीखा हमला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 01:07 PM IST

Anurag Thakur : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल जेल में भी कुर्सी से चिपके हुए हैं, वह कट्टर ईमानदार नहीं बल्कि कट्टर बे-ईमान आदमी हैं। आबकारी नीति मामले में केजरीवाल 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं।

Anurag Thakur : आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में हैं। आम आदमी पार्टी जहां इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सीएम पद से इस्तीफा नहीं देने पर उन पर हमले कर रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल जेल में भी कुर्सी से चिपके हुए हैं, वह कट्टर ईमानदार नहीं बल्कि कट्टर बे-ईमान आदमी हैं।

delhi cm

ईडी की हिरासत में हैं अरविंद केजरीवाल।

'राबड़ी देवी ने धीरे-धीरे गद्दी संभाल ली'

मीडिया से बातचीत में ठाकुर ने कहा कि हमने देखा था कि लालू यादव जब चारा घोटाला में फंसे थे तो उनकी पत्नी राबड़ी देवी बातें रखती थीं। फिर धीरे-धीरे उन्होंने गद्दी संभाल ली। अरविंद केजरीवाल जो नैतिकता की बात करते थे, जो कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठते थे। जो राजनीति में न आने की बात करते थे। वह कहते थे उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। आज भ्रष्टाचार के दलदल में AAP गहराई तक गिरी हुई है।

End of Feed