अरविंद केजरीवाल को इन 5 शर्तों पर मिली जमानत? सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बातें

Arvind Kejriwal Bail: सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। अदालत ने सीएम केजरीवाल की जमानत को लेकर कुछ अहम शर्तें भी रखी हैं। अदालत ने ये साफ-साफ कहा है कि वो मुख्यमंत्री दफ्तर नहीं जाएगे और ना ही दिल्ली सचिवालय जाएंगे।

CM Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और जेल वापस जाना होगा।

Arvind Kejriwal Bail 5 conditions

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को इन शर्तों पर दी जमानत।

केजरीवाल की जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट की 5 शर्तें

1. सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी है।

End of Feed