देश

सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं; CM केजरीवाल की पत्नी ने कुछ यूं बयां की खुशी

AAP on Kejriwal's Bail:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलते ही आम आदमी पार्टी ने ये दावा किया है कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। AAP के नेताओं ने सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत का स्वागत किया है और कहा है कि 'सत्यमेव जयते'। इसी के साथ उनकी पत्नी की भी प्रतिक्रिया आई है।

Image

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर क्या बोलीं उनकी पत्नी?

Photo : Times Now Digital

Delhi News: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया और कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए उच्चतम न्यायालय ने मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उन्हें एक जून तक अंतरिम जमानत प्रदान की है।

सीएम केजरीवाल की पत्नी बोलीं- ये लोकतंत्र की जीत है

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने कहा कि उनके पति की अंतरिम जमानत पर रिहाई होना ‘लोकतंत्र की जीत’ है। वहीं दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि आप ने अपने दिल्ली के विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं को अंतरिम जमानत के बाद केजरीवाल का स्वागत करने के लिए शाम पांच बजे तिहाड़ जेल पहुंचने को कहा है।

'सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं'

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, 'सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय है स्वागत है। तानाशाही खत्म होगी। सत्यमेव जयते।' आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, 'हम उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हैं। सत्यमेव जयते! तानाशाही खत्म होगी।'

उनकी रिहाई से देश में बड़े बदलाव होंगे: AAP

आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के लिए शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि उनकी रिहाई से देश में 'बड़े बदलावों' का मार्ग प्रशस्त होगा। यहां पार्टी कार्यालय में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में आप नेता एवं दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अंतरिम जमानत को केजरीवाल के लिए भगवान हनुमान का आशीर्वाद बताया। केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को उन्हें मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी।

'रिहाई से देश में बड़े बदलावों का मार्ग प्रशस्त होगा'

कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और वापस जेल जाना होगा। एक जून सात चरण के लोकसभा चुनाव के मतदान आखिरी दिन है। मतगणना चार जून को होगी। सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'केजरीवाल को 40 दिन बाद अंतरिम जमानत मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह दैवीय संकेत भी है कि देश में मौजूदा हालात बदलने वाले हैं। उनकी रिहाई से देश में बड़े बदलावों का मार्ग प्रशस्त होगा।'

केजरीवाल की जमानत पर क्या बोले गोपाल राय?

पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि देश में लोकतंत्र से प्यार करने वाले सभी लोग शीर्ष अदालत के फैसले से बहुत खुश हैं और यह उनके लिए आशा की किरण है। उन्होंने कहा, 'शीर्ष अदालत के फैसले ने न केवल केजरीवाल को अंतरिम जमानत प्रदान की है, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की जीत भी सुनिश्चित की है।'

मंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया

आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शीर्ष अदालत के फैसले को देश में सच्चाई तथा लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला लोकतंत्र को बचाएगा और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराएगा। आतिशी ने कहा, 'मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि वोट की ताकत से लोकतंत्र को बचाने और देश में तानाशाही को बदलने का यह आखिरी मौका है।' पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में, कहा, 'सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय है स्वागत है। तानाशाही खत्म होगी। सत्यमेव जयते।'

दिल्ली में आप के कार्यालय में मनाया गया जश्न

सुप्रीम कोर्ट द्वारा केजरीवाल को एक जून तक अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद दिल्ली में आप के कार्यालय में जश्न मनाया गया। खुशी में पाटी कार्यकर्ताओं ने नाचना शुरू कर दिया और 'जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल जी छूट गए' जैसे नारे लगाए। कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और जेल वापस जाना होगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article