गिरफ्तारी से बचने हाईकोर्ट पहुंचे केजरीवाल, दिल्ली शराब नीति घोटाले में ED के समन को दी चुनौती

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 21, 2024, 10:42 AM IST

Arvind Kejriwal ED Summons: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ED के सभी समन की संवैधानिक वैद्यता को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक नई याचिका दायर की है।
  • केजरीवाल ने ED के सभी समन की संवैधानिक वैद्यता को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
  • अब तक, ईडी ने शराब नीति घोटालाे में केजरीवाल को नौ समन जारी किए हैं।

Arvind Kejriwal ED Summons: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल अपने आप को गिरफ्तारी से बचाने के लिए फिर से हाईकोर्ट पहुंचे हैं। दिल्ली शराब नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल ईडी की रडार पर हैं और उन्हें पूछताछ के लिए जांच एजेंसी अबतक 9 समन भेज चुकी है। हालांकि केजरीवाल, एक भी समन पर ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं और समन पर सवाल उठाते रहे हैं।

kejriwal

गिरफ्तारी से बचने केजरीवाल पहुंचे हाईकोर्ट

End of Feed