'E20 सही है, ये कहना ही पड़ेगा...', केजरीवाल का सरकार पर तंज, ट्रंप-पुतिन की पुलिस का दिया अनोखा उदाहरण

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार की E20 फ्यूल नीति पर निशाना साधा है। उन्होंने एक कहानी के जरिए आरोप लगाया कि सरकार लोगों की आवाज दबा रही है और सवाल उठाने वालों के सोशल मीडिया अकाउंट्स हटाए जा रहे हैं।

देश में पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाए जाने यानी E20 फ्यूल नीति को लेकर राजनीति गरमा गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की इस नीति और उसके क्रियान्वयन के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। केजरीवाल का आरोप है कि सरकार E20 नीति के विरोध में उठने वाली आवाजों को जबरन दबाने का काम कर रही है।

Arvind kejriwal on e20 policy

केजरीवाल ने अनोखे अंदाज में बोला हमला (फोटो: X/@ArvindKejriwal)

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने चुटीले अंदाज में एक काल्पनिक कहानी सुनाते हुए सरकार की कार्यशैली पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि देश में आज माहौल ऐसा बना दिया गया है कि 140 करोड़ लोगों को मजबूर किया जा रहा है कि वे कहें "E20 पूरी तरह सही है"। केजरीवाल ने दावा किया कि जो भी व्यक्ति E20 ईंधन से गाड़ियों में आ रही दिक्कतों पर सवाल उठाता है, उसके सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिए जाते हैं, वीडियो हटा दिए जाते हैं और उन पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जाती है।

End of Feed