आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज (1 October 2022) को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर गांधीधाम पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और बीजेपी, आप को रोकने के लिए गुप्त मीटिंग कर रही है।
गुजरात चुनाव में आप लगा रही है पूरा जोर
गांधीधाम में एक सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वो शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक की व्यवस्था को ठीक करेंगे। उन्होंने कहा- "पूरे कच्छ के इलाके में ये लोग एक के बाद एक सरकारी स्कूल बंद करते जा रहे हैं। आज मैं वादा करके जा रहा हूं कि हर गांव में शानदार स्कूल खोलेंगे, हर जिले में शानदार सरकारी अस्पताल खोलेंगे। आप की सरकार बना दो, एक मार्च से गुजरात में सबके जीरो बिजली बिल आने लगेंगे।"
27 साल से आपके पास विकल्प नहीं था। इस बार ऊपर वाले ने मौका दिया है। यह मौका है अपने बच्चों का भविष्य बनाने का।-… t.co/ECik2o7m5r
— ANI (@ANI) Oct 1, 2022
केजरीवाल ने लोगों से वोट मांगते हुए कहा कि 27 साल से जनता के पास विकल्प नहीं था। इस बार ऊपर वाले ने उन्हें मौका दिया है। वो छोड़ें नहीं और आप को वोट दें। आगे उन्होंने बीजेपी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग आप को रोकने के लिए गुप्त मीटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा- "एक सरकारी रिपोर्ट आई है जिसके मुताबिक गुजरात में भारी बहुमत से आप सरकार का बनना तय है। बीजेपी कांग्रेस की गुप्त मीटिंग हो रही है कि किसी तरह आप को रोको वर्ना लूट बंद हो जाएगी।"
वहींं भगवंत मान ने कहा कि लोगों को कांग्रेस पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा- "बीजेपी को विधायक खरीदने की आदत पड़ चुकी है। कांग्रेस के विधायक सेल में लगे हुए हैं। जिस तरह गरीबी में लोग बर्तन बेचकर गुजारा करते हैं। उसी तरह कांग्रेस अपने विधायक बेचकर गुजारा करती है। कांग्रेस पर भरोसा मत करना। एक बार बदलाव लाकर देखो।"
