अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू अपने मंत्रियों संग अयोध्या में किए राम मंदिर दर्शन, बोले- राम राज्य आ गया है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2024, 12:26 PM IST

बता दें कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। अगले दिन मंदिर भक्तों के लिए खुल गया था।

Ram Lalla Darshan: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू अपने कैबिनेट सहयोगियों और अन्य अधिकारियों के साथ आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर का दौरा किया। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर दर्शन का बड़ा प्लान तैयार किया है। इसके तहत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का कार्यक्रम तय किया था। आज अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू अपनी कैबिनेट अयोध्या पहुंचे हैं। बता दें कि इन दिनों आम जनता रामलला के दर्शन कर रही है और भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है।

Pema khandu

पेमा खांडू

मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों के साथ किये रामलला के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ रामलला के दर्शन करने के लिये मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। खांडू और उनके मंत्रियों का अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अरुणाचल प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों समेत 70 लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिये आए हैं। खांडू ने कहा, हम राम मंदिर में दर्शन करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मैं यहां दो साल पहले भी आ चुका हूं। उस वक्त यहां मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा था। यह गर्व की बात है कि तमाम बाधाओं को पार करते हुए 500 से अधिक वर्षों के बाद यहां मंदिर का निर्माण हो गया है। नया मंदिर बनकर तैयार है और यह देश के लिये अच्छा संकेत है। राम राज्य आ गया है।

इन मुख्यमंत्रियों का कार्यक्रम

  • 31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा अपने कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन किए।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरी कैबिनेट ने 1 फरवरी को रामलला के दर्शन किए।
  • 2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे।
  • महाराष्ट्र कैबिनेट ने 5 फरवरी को रामलला के दर्शन किए।
  • अरुणाचल के मुख्यमंत्री आज 6 फरवरी को कैबिनेट के साथ दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कैबिनेट के साथ 9 फरवरी को करेंगे रामलला के दर्शन।
  • 12 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी कैबिनेट के साथ करेंगे राम मंदिर दर्शन।
  • 15 फरवरी को गोवा के मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन।
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा 22 फरवरी को अपनी कैबिनेट के साथ करेंगे दर्शन।
  • 24 फरवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पूरी कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन।
  • 4 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे कैबिनेट के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन।

End of Feed