सीमापार से घुसपैठ की फिराक में हैं 150 से ज्यादा आतंकवादी, लांच पैड पर कर रहे इंतजार

India Pakistan Border: सर्दियों का मौसम आते ही सीमापार से घुसपैठ की कोशिशें तेज होने लगती हैं, लेकिन सुरक्षा बल ऐसी किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए मुस्तैदी से तैनात हैं। बीएसएफ के महानिरीक्षक (कश्मीर फ्रंटियर) अशोक यादव ने बताया कि घुसपैठ की कोशिश जारी हैं। विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त खुफिया सूचनाओं के आधार पर हम सीमा पर नियंत्रण की योजना बनाने के लिए सेना के साथ समन्वय करते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सीमापार मौजूद लांच पैड पर इंतजार कर रहे आतंकी।
  • लांच पैड पर लगभग 150 आतंकी मौजूद।
  • आतंकियों की हर कोशिश को विफल करेंगे सुरक्षा बल।

India Pakistan Border: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि सर्दियों का मौसम नजदीक होने के साथ ही कश्मीर घाटी में घुसपैठ करने के लिए करीब 150 आतंकवादी नियंत्रण रेखा (LoC) के पार विभिन्न ‘लांच पैड’ पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बल ऐसी किसी भी कोशिश को विफल कर देंगे।

Terror

घुसपैठ की फिराक में आंतकवादी

घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी

बीएसएफ के महानिरीक्षक (कश्मीर फ्रंटियर) अशोक यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘घुसपैठ की कोशिश जारी हैं। विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त खुफिया सूचनाओं के आधार पर हम सीमा पर नियंत्रण की योजना बनाने के लिए सेना के साथ समन्वय करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि हम लांचिंग पैड पर आतंकवादियों की संख्या को भी ध्यान में रखते हैं, जिससे हमें अपनी रणनीति बनाने और आतंकियों को काबू करने की योजना को आकार देने में मदद मिलती है ताकि हम किसी भी साजिश को विफल कर सकें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे।

End of Feed