देश

जम्मू कश्मीर में सेना की गाड़ी पलटी, 1 सैनिक शहीद, 13 घायल

जम्मू कश्मीर में सेना की बस हादसे की शिकार हो गई है। सेना की बस एक अभियान पर थी, जब सड़क पर फिसल गई। इस हादसे में सेना के 9 जवान सहित 13 लोग घायल हो गए हैं।

Image

जम्मू कश्मीर में सेना की बस पलटी

Photo : PTI

जम्मू कश्मीर में सेना की एक बस पलट गई है, जिसमें एक की मौत हो गई है। साथ ही 13 लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सेना के जवान एक अभियान पर थे, जब यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नौ जवान सहित 13 घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि नौ जवान सहित 13 अन्य लोग घायल घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

चिनार कोर के थे जवान

सेना की श्रीनगर स्थित 15 वीं कोर, जिसे चिनार कोर के नाम से भी जाना जाता है, ने बताया कि कुलगाम के डीएच पोरा इलाके में यह हादसा शुक्रवार रात उस समय हुआ, जब जवान एक अभियान के लिए निकले थे। चिनार कोर ने कहा- “दुखद है कि एक सिपाही की जान चली गई, जबकि कुछ सैनिक घायल हो गए, जिन्हें चिकित्सा देखभाल के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सभी सैनिकों की हालत स्थिर है।”

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article