जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने घुसपैठ की नाकाम, रात भर के ऑपरेशन में दो आतंकी ढेर

उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सचिन्द्र कुमार ने दो आतंकवादियों को ढेर करने और पुंछ में युद्ध जैसे भंडार की बरामदगी में त्वरित कार्रवाई और सटीक क्रियान्वयन के लिए व्हाइट नाइट कोर की सराहना की।

Two LeT Terrorists Killed in Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना के जवानों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान सेना ने पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े भारी हथियारों से लैस दो आतंकवादी मुठभेड़ में मार गिराए। सेना ने बताया कि यह घटना गुरुवार को पुंछ जिले के खारी करमारा इलाके में हुई और आज दोपहर अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा था।

Sena kashmir

पुंछ में दो आतंकी ढेर (File photo)

ऑपरेशन रात भर जारी रहा, दो आतंकी ढेर

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कल रात पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादी गतिविधि का पता चला। सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों पर तेजी से हमला किया, जिससे तीव्र और भारी गोलीबारी शुरू हो गई। सेना ने कहा कि ऑपरेशन रात भर जारी रहा, जिससे दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। इसमें कहा गया है कि क्षेत्र की अब तक की तलाशी में कई हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

End of Feed