देश

मेरी मां 78 साल की बुजुर्ग महिला, राष्ट्रपति का करती हैं बहुत सम्मान, मीडिया ने बयान को तोड़ा-मरोड़ा...प्रियंका ने दी सफाई

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, मेरी मां 78 साल की एक बुजुर्ग महिला हैं। उन्होंने सिर्फ यह कहा कि राष्ट्रपति इतना लंबा भाषण पढ़कर थक गई होंगी।

Image

प्रियंका गांधी का पलटवार

Photo : ANI

Sonia Gandhi's Comment on President: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी द्वारा की गई एक टिप्पणी को लेकर सफाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार भी किया। प्रियंका ने कहा कि उनकी मां राष्ट्रपति का बहुत सम्मान करती हैं और उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। कांग्रेस महासचिव व केरल की वायनाड सीट से सांसद प्रियंका ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर माफी की मांग करने वाली भाजपा को पहले देश को डुबोने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

मेरी मां 78 साल की एक बुजुर्ग महिला हैं...

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, मेरी मां 78 साल की एक बुजुर्ग महिला हैं। उन्होंने सिर्फ यह कहा कि राष्ट्रपति इतना लंबा भाषण पढ़कर थक गई होंगी। वह महिलाओं का बहुत सम्मान करती हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया ने इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया। सोनिया की टिप्पणी पर भाजपा की ओर से माफी की मांग किये जाने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव ने कहा, उन्होंने (भाजपा) देश को डुबोया है, पहले उसके लिए माफी मांगें।

गौरव गोगोई ने दी बीजेपी को चुनौती

लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने एक्स पर पोस्ट किया, माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के स्वास्थ्य के प्रति सोनिया गांधी जी की सहानुभूति भाजपा के लोगों को पच नहीं रही है। भारत के प्रत्येक व्यक्ति के मन में राष्ट्रपति के प्रति सम्मान और सहानुभूति है। क्या भाजपा राष्ट्रपति मुर्मू के प्रति उस अनादर का जवाब देगी, जब उन्हें संसद भवन या अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में आमंत्रित नहीं किया गया? मैं उन्हें इस प्रश्न का उत्तर देने की चुनौती देता हूं।

भाजपा ने की सोनिया से माफी की मांग

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कहा कि वह अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोनिया गांधी की टिप्प्णी की निंदा की और मांग की कि वह राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगें।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article