देश

Horrific Accident Video: कोल्हापुर में 'हिट एंड रन' का मामला, वीडियो देखकर दहल जायेंगे

kolhapur hit and run viral video: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक बेहद दर्दनाक वीडियो सामने आया है जहां एक एसयूवी ने पैदल यात्री को टक्कर मार दी, ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Image

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक बेहद दर्दनाक वीडियो सामने आया है

kolhapur maharashtra hit and run viral video: कोल्हापुर में हिट एंड रन का केस सामने आया है जहां जहां एक एसयूवी ने पैदल यात्री को टक्कर मार दी, ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका दर्दनाक वीडियो सामने आया है वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक तेज रफ्तार एक SUV ने एक पैदल यात्री को पीछे से टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार एसयूवी ने एक पैदल यात्री को पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद एसयूवी ने व्यक्ति को हवा में उछाल दिया, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article