'मंत्री का इस्तीफा लेने से सरकार गिर नहीं जाएगी'; अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखा पत्र, की संवेदनशीलता से समाधान की अपील

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पीएम मोदी से लोकतंत्र में जनता की आवाज को सुनने की अपील की है। हजारे ने कहा कि जनता की आवाज को दबाने की बजाय बातचीत और आपसी सम्मान के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने छात्र आंदोलन और हाल के घटनाक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। अपनी चिट्ठी में उन्होंने सरकार से आंदोलन को बलपूर्वक दबाने के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से संवाद स्थापित कर समाधान निकालने की अपील की है।

ANNA HAJARE.

अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र।

अन्ना हजारे ने अपने पत्र में लिखा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने की बजाय बातचीत और आपसी सम्मान के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को आंदोलनकारी छात्रों के साथ संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच के साथ संवाद करना चाहिए।

End of Feed