दिल्ली

जनता के साथ वादा निभाते तो ये हालत नहीं होती, सत्ता से बाहर नहीं होते : अन्ना हजारे

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को हुए चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं। रुझानों के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी 25 सीटों के आसपास सिमटती दिख रही है, जबकि भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। इस पर अन्ना हजारे का कहना है कि वादे निभाए होते तो ये हालत नहीं होती।

Image

अन्ना हजारे बोले वादे निभाए होते तो AAP की ये हालत न होती

Photo : Times Now Digital

आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो रहे हैं। रुझानों के अनुसार दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ेगा, जबकि भाजपा बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। आम आदमी पार्टी की इस तरह हार पर Times now ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजार से बात की। इस दौरान अन्ना ने कहा कि वह केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से कुछ नहीं कहेंगे, कुछ भी कहने का समय निकल चुका है।

अन्ना हजार से प्रश्न किया गया कि क्या इस हार के बाद आप अरविंद केजरीवाल से कुछ कहेंगे? इस पर अन्ना ने कहा कि मैं कुछ नहीं कहूंगा, कुछ भी कहने का समय निकल चुका है।

एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में सरकार ने अपने वादे निभाए होते तो ये हालत नहीं होती, वह सत्ता से बाहर नहीं होते। वादे निभाए होते तो वह आगे बढ़ते जाते।

इस दौरान अन्ना ने यह भी कहा कि दिमाग में बुराई आ गई थी। उसे दिमाग से निकालने में समय लगेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article