Ankita Bhandari Murder Case: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार की शाम इंडिया पर धरना दे रहे अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित तौर पर जुड़े एक 'वीआईपी' की राजनीतिक नियुक्ति के विरोध में पीड़िता के माता-पिता धरने पर बैठे हैं।
अंकिता भंडारी के परिजनों से मिले राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)
इस बीच, कांग्रेस के सभी सांसदों को इंडिया गेट पहुंचने का संदेश भेजा गया है। यह संदेश पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से भेजा गया है। हालांकि, सांसदों को इंडिया गेट बुलाने के पीछे की वजह को लेकर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने का कोई भी मौका गंवाना नहीं चाह रही है।
वापस घर लौटे राहुल गांधी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी अपने घर लौट आए हैं।
अंकिता के परिजनों से मिले राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी नेता पवन खेड़ा ने इंडिया गेट पहुंचकर अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की और उनके प्रति समर्थन जताया। कांग्रेस ने दावा किया कि वर्ष 2022 के अंकिता भंडारी हत्याकांड के सिलसिले में भाजपा के तत्कालीन उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम पर आरोप लगे थे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के परिजनों का धरना, राहुल गांधी ने पहुंचकर जताया समर्थन; प्रियंका भी साथ
अंकिता के परिवार को नहीं मिला इंसाफ
राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में इंडिया गेट की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, ''चार साल से अंकिता भंडारी के परिवार को इंसाफ नहीं मिला, लेकिन एक वीआईपी आरोपी को संरक्षण और संवैधानिक पद का इनाम ज़रूर मिला। जहां बलात्कारियों और हत्यारों का फूल-मालाओं से स्वागत होता है और अपराधियों को सत्ता की ताकत से नवाज़ा जाता है- उस महिला-विरोधी भाजपा से कोई उम्मीद की भी नहीं जा सकती।''
उन्होंने कहा कि आज, अंकिता के माता-पिता अपनी बच्ची के लिए न्याय की गुहार ले कर, अपने घर से मीलों दूर इंडिया गेट पर बैठे हैं। मैं और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़े हैं- उनके दुख में भी और इंसाफ की इस लड़ाई में भी।
