Ankit Chauhan Murder Case: उत्तराखंड में एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है। एक लड़की का जब अपने ही प्रेमी से मन भर गया तो उसने दूसरे साथी के मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की प्लानिंग इस तरीके से की कि शायद ही कोई उसे पकड़ पाता। लड़की ने एक सपेरे से कोबरा मंगवाया और अपने प्रेमी को उससे डसवा दिया। जिसके कारण उसके प्रेमी की मौत हो गई। मरने वाला उत्तराखंड का एक बिजनमैन अंकित चौहान था तो हत्या करने वाली लड़की माही उर्फ डॉली है।
कोबरा से डंसवाकर अपने ही प्रेमी की माही ने ले ली जान
ये भी पढ़ें- 'पॉलीग्राफ, नार्को सब करा लीजिए लेकिन सीमा को नागरिकता दीजिए', निर्भया के वकील रहे AP सिंह की दलील
हल्द्वानी में अंकित चौहान की हत्या
उत्तराखंड के हलद्वानी में 32 साल के अंकित चौहान 15 जुलाई को अपनी कार के अंदर मृत पाए गए थे। चौहान का शव उत्तराखंड में तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी कार की पिछली सीट पर मिला था। शुरुआत में उनकी मौत का कारण दम घुटना बताया गया। बाद चौहान के शव के पोस्टमार्टम से पता चला कि उसके दोनों पैरों पर सांप ने काटा था। उनकी मृत्यु का कारण सांप का जहर था, न कि दम घुटना, जैसा कि शुरू में माना गया था। जब पुलिस ने उसकी कॉल हिस्ट्री देखी और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो माही आर्य का नाम सामने आया। मामला तब आगे बढ़ा जब चौहान की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, माही और उसके दोस्त दीप कांडपाल पर अपने व्यवसायी भाई की हत्या का आरोप लगाया।
सपेरे की कहानी आई सामने
जब पुलिस ने माही आर्या की कॉल हिस्ट्री की जांच की, तो उन्हें रमेश नाथ नाम के एक सपेरे का नंबर मिला। सपेरे ने पुलिस को बताया कि आर्या ने मदद के लिए उससे संपर्क किया था और कहा था कि वह अपने प्रेमी की मौत को एक दुर्घटना की तरह बनाना चाहती थी। सपेरे को माही ने 10 हजार रुपये दिए ताकि वो उसे जहरीला कोबरा दे सके।
कौन है माफी उर्फ डॉली
माही उर्फ डॉली सिर्फ हाईस्कूल तक पढ़ी है। घर छोड़ी तो पढ़ाई भी छोड़ दी। कहा जाता है कि माही लग्जरी लाइफ की शौकीन थी, लेकिन आमदनी को कोई ठोस जरिया नहीं था, वो लोगों से नजदियां बढ़ाती और ऐश करती। बाद में प्रोपर्टी का काम भी करने लगी। एक कार खरीदने के सिलसिले में अंकित से उसकी मुलाकात हुई और ये मुलाकात प्यार में बदल गया। दोनों साथ रहने लगे और पार्टी करने लगे। लेकिन जब दोनों के बीच खटपट हुई तो माही ने अंकित को मरवा दिया।
अब कहां है माही
अब माही सलाखों के पीछे हैं। इस केस में फंसने के बाद वो कोर्ट में सरेंडर करने के चक्कर में थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। माही के साथ-साथ उसका साथी दीप कांडपाल भी पकड़ा गया है। अभी तक माही के नौकर और उसकी पत्नी फरार हैं।
