Anju Nasrullah Love Story: पति और परिवार से झूठ बोलकर पाकिस्तान गई अंजू इन दिनों सुर्खियों में है। अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला के पास पाकिस्तान गई हैं। उन्हें लेकर पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया जा रहा था कि वह नसरुल्ला से सगाई के लिए पाकिस्तान पहुंची है। कहा जा रहा है कि अंजू, अब फातिमा बन गई है और उसने नसरुल्ला से निकाह कर लिया। टाइम्स नाउ नवभारत ने पाकिस्तान में बैठी अंजू का पहला इंटरव्यू किया है, जिसमें वो नसरुल्ला से शादी और अपने हिंदुस्तानी पति अरविंद के साथ रिश्ते पर खुलकर बोलती दिख रही है।
ये भी पढ़ें- Anju Nasrullah Love Story : अंजू पाकिस्तान में बन गई फातिमा, धर्म बदलकर नसरुल्लाह से किया निकाह
क्या बोली अंजू
अंजू से जब रिपोर्टर ने पाकिस्तान जाने को लेकर सवाल किया तो अंजू ने कहा कि पाकिस्तान ज्यादा दूर नहीं है, जैसे गई है, वैसे ही आज जाएगी। अंजू ने बताया कि वो नसरुल्ला से पिछले चार सालों से बात कर रही थी। नसरुल्ला से पहले फेसबुक पर संपर्क हुआ और फिर वाट्सअप से बात होने लगी। अंजू ने कहा कि लोग और देश जाते हैं घूमने वो पाकिस्तान आ गई।
शादी पर क्या बोली
अंजू से जब शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। बच्चे और पति के बारे में सवाल पूछने पर अंजू ने कहा कि उनके पति को कुछ पता नहीं है, जो पूछना है, उसी से पूछा जाए। अपने पति अरविंद को लेकर अंजू ने कहा कि वो वापस आएगी, लेकिन अरविंद के लिए नहीं, अपने बच्चो के लिए आएगी।
