अनिल कुमार राय होंगे इथियोपिया में भारत के अगले राजदूत, विदेश मंत्रालय ने जारी किया आदेश

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2023, 05:06 PM IST

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अनिल कुमार राय के जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। भारत और इथियोपिया के बीच ऐतिहासिक संबंध लगभग 2,000 वर्ष पुराने दर्ज इतिहास से जुड़े हैं।

विदेश मंत्रालय ने अपने तेज-तर्रार अफसर अनिल कुमार राय को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। अनिल कुमार राय को इथियोपिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। एक बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि अनिल कुमार राय को इथियोपिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

End of Feed