विदेश मंत्रालय ने अपने तेज-तर्रार अफसर अनिल कुमार राय को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। अनिल कुमार राय को इथियोपिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। एक बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि अनिल कुमार राय को इथियोपिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
अभी हैं संयुक्त सचिव
अनिल कुमार राय वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार- अनिल कुमार राय को "इथियोपिया के संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।"
जल्द संभालेंगे कार्यभार
विदेश मंत्रालय ने कहा कि अनिल कुमार राय के जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। भारत और इथियोपिया के बीच ऐतिहासिक संबंध लगभग 2,000 वर्ष पुराने दर्ज इतिहास से जुड़े हैं।
इथियोपिया के साथ रहे हैं घनिष्ठ संबंध
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इथियोपिया के साथ भारत के संबंध पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। इथियोपिया की सभी सरकारें इस तथ्य की सराहना करती रही हैं कि भारत कभी भी इथियोपिया के हितों का विरोधी नहीं रहा है।
