Anil Baluni: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से की मुलाकात, जल्द मिलेगी 200 से अधिक लंबित सड़कों के निर्माण की स्वीकृति

MP Anil Baluni met Forest Minister Bhupendra Yadav: गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में वन विभाग की आपत्ति की वजह से फंसी 200 से ज्यादा सड़कों के समाधान पर चर्चा की।

KEY HIGHLIGHTS
  • गढ़वाल में रोड नेटवर्क का बनेगा जाल, जल्द बनेगी 200 से अधिक सड़कें : बलूनी
  • गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से मुलाकात
  • फॉरेस्ट क्लीयरेंस की वजह से फंसी 200 से ज्यादा सड़कों के निर्माण पर हुई चर्चा

MP Anil Baluni Met Forest Minister Bhupendra Yadav: गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र की जनता के हित में वर्षो से लंबित वन विभाग की आपत्ति के कारण वर्षों से अटके 200 से अधिक सड़कों के निर्माण की स्वीकृति हेतु पूरी सूची के साथ केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस विषय का त्वरित संज्ञान लेते हुए युद्धस्तर पर इन सभी सड़कों की स्वीकृति दिलाने के लिए गढ़वाल सांसद को आश्वस्त किया।

MP Anil Baluni-Bhupendra Yadav

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से मुलाकात

200 से अधिक सड़कों के निर्माण बाधित

अनिल बलूनी ने लोक सभा चुनाव प्रचार के दौरान जनता से वादा किया था कि वे सांसद बनने पर सड़क की समस्या का समाधान करने के लिए शीघ्रातिशीघ्र हरसंभव कदम उठाएंगे। कुछ दिन पहले ही बलूनी ने गढ़वाल के सभी जिले के जिलाधिकारियों से ऐसी सभी लंबित सड़कों की सूची मंगवाई थी जो वन विभाग की आपत्ति के कारण नहीं बन पाई थी। सूची में ऐसी लगभग 200 से अधिक सड़कों का ब्यौरा मिला। इसी सूची के साथ अनिल बलूनी ने आज केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से मुलाकात की।

End of Feed