Shyam Rajak abusing Tejpratap Yadav: बिहार की राजनीति में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, ताजा विवाद दिल्ली में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सामने दिखा जब राज्य के वन्य एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव सम्मेलन के बीच से गुस्साकर बाहर निकल गए, उनका आरोप है कि पार्टी नेता श्याम रजक ने उन्हें बहन को भद्दी गाली दी।
तेजप्रताप ने कहा कि कि श्याम रजक ने उन्हें बहन को भद्दी गाली दी।
गुस्साए तेजप्रताप आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक छोड़कर बाहर निकल गए वो खासे गुस्से में बताए जा रहे थे, उन्होंने बाहर आकर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कि श्याम रजक ने उन्हें बहन को भद्दी गाली दी।
उन्होंने श्याम रजक पर आरोप लगाया कि कल के कार्यक्रम के बारे में पूछने पर राजद नेता श्याम रजक ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी। तेजप्रताप यादव का कहना है कि उनके पास इस घटना का ऑडियो भी है।
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो तेजप्रताप का कहना है कि मैं श्याम रजक के ऊपर एफआईआर करूंगा, श्याम रजक को हमेशा अपने चाचा के सामान माना और आज वही शख्स हमें भद्दी गाली दे रहे हैं, गाली देने का ऑडियो मैं फेसबुक पर भी डालूंगा ताकि बिहार के लोग इसे देखें।तेजप्रताप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्याम रजक ने हमारे पीए को साला कहा और हमारी बहन को गाली देने का काम किया।
#BreakingNow: बिहार में आरजेडी में फिर कलह की खबर, तेज प्रताप यादव का श्याम रजक पर गंभीर आरोप, बोले- 'रजक ने मुझे… t.co/z1qv3XHt4A
— ANI (@ANI) Oct 9, 2022
'श्याम रजक आरएसएस और भाजपा का एजेंट है'
तेज प्रताप इतने पर ही नहीं रूके उनका कहना है कि श्याम रजक आरएसएस और भाजपा का एजेंट है, उन्होंने रजक को पार्टी से निकालने की मांग की। गौर हो कि दिल्ली में राजद का दो दिवसीय बैठक हो रही है और पहले दिन 9 अक्टूबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई।इस बैठक में लालू यादव , शरद यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, रामचंद्र पूर्वे समेत पार्टी के कई बड़े नेता मंच पर बैठे थे वहीं इस मंच पर तेजप्रताप यादव और श्याम रजक मंच भी एक साथ बैठे थे उसी दौरान ये सारा वाकया सामने आया और गुस्साए तेजप्रताप मीटिंग छोड़कर बाहर निकल गए, तेज प्रताप का कहना है कि कोई मुगालते में ना रहे हम एक एक को हैसियत बता देंगे।
