Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, PM मोदी ने रेल मंत्री से की बात

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 29, 2023, 11:53 PM IST

Andhra Pradesh Train Accident: कोठावलासा 'मंडल' (ब्लॉक) में कंटकापल्ली जंक्शन के पास पलासा एक्सप्रेस की टक्कर के बाद विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।

Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश में रविवार को भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। यहां दो ट्रेनों के बीच आपस में टक्कर हो गई है। इस रेल हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। इसी बीच रेलवे की ओर से हादसे के शिकार पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए है। वहीं पीएम मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर हादसे की जानकारी ली है।

train accident help line number

आंध्र प्रदेश में दो ट्रेनों में हुई टक्कर

कृपया ध्यान दें

आंध्र प्रदेश में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना को देखते हुए यात्रियों को सहायता प्रदान करने के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए जा रहे हैं।

End of Feed