अंडमान सागर में आए एक ही दिन में तीन भूकंप, सबसे अधिक जोखिम वाले क्षेत्र में स्थित है Andaman Nicobar

अंडमान सागर में आज रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता का तीसरा भूकंप आया, दूसरा भूकंप सुबह 11.22 बजे आया, जबकि पहला भूकंप सुबह 10:09 बजे आया था।

Andaman Sea Jolted By Earthquake: अंडमान सागर में सोमवार एक के बाद एक तीन भूकंप आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, आज दोपहर करीब 12.06 बजे 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंपीय गतिविधि भी 10 किलोमीटर की गहराई पर हुई, जो आज ही के दिन आए दो भूकंपों के समान है। एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में एनसीएस ने लिखा, दिनांक: 30/06/2025 12:06:25 IST, अक्षांश: 9.60 एन, देशांतर: 93.79 ई, गहराई: 10 किमी, स्थान: अंडमान सागर।" अंडमान सागर में आज रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता का तीसरा भूकंप आया, दूसरा भूकंप सुबह 11.22 बजे आया, जबकि पहला भूकंप सुबह 10:09 बजे आया था।

eathquake

अडंमान सागर में आए तीन भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह पहले अंडमान सागर में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप सुबह 10:09 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। एक्स पर एनसीएस ने लिखा, EQ of M: 4.7, दिनांग: 30/06/2025 10:09:03 IST, अक्षांश: 9.43 एन, देशांतर: 94.17 ई, गहराई: 10 किमी, स्थान: अंडमान सागर।

End of Feed