नीतीश-लालू से लेकर पूरे हिंदुस्तान-पाकिस्तान तक, बेटी की शादी में सबको न्योता देंगे अनंत सिंह

अनंत सिंह अपनी बेटी की भव्य शादी में नीतीश कुमार और लालू यादव समेत सभी को न्योता देंगे। उन्होंने कहा कि शादी में कोई सत्ता पक्ष या विपक्ष नहीं होता और निमंत्रण उनके हर एक जानने वालों तक पहुंचेगा।

बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अनंत सिंह (Anant Singh) इन दिनों अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी बेटी की शादी का निमंत्रण सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि इसके लिए देशभर में लोगों को न्योता भेजा जाएगा। यहां तक कि बातों ही बातों में उन्होंने पाकिस्तान में भी निमंत्रण कार्ड भेजने की बात कह दी।

anant singh on daughter wedding invitation

अनंत सिंह ने कहा कि वे अपनी बेटी की शादी में अपने सभी यार-दोस्त और रिश्तेदारों को न्योता देंगे (X/@PTI)

मीडिया से क्या बोले अनंत सिंह

दरअसल, पटना (Patna) में मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने अपनी बेटी की भव्य शादी के लिए भेजे जा रहे निमंत्रण को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग उनसे प्यार करते हैं और उनके शुभचिंतक हैं, वे सभी शादी में शामिल हो सकते हैं। उनके लिए जनता भगवान के समान है और कोई भी व्यक्ति कहीं से भी आएगा तो उनके लिए यह बहुत बड़ी बात होगी।

End of Feed