'भगवान सबको देखते हैं, मेरी साजिश है तो...', अनंत सिंह को सरेंडर का मिला आदेश तो क्या बोले नीरज कुमार?

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। इस पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने अपने और परिजनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए आरोप लगाने वालों से सबूत मांगे हैं।

दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में फंसे मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने पटना हाईकोर्ट द्वारा उन्हें दी गई जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने का सख्त आदेश दिया है।

anant singh (3)

अनंत सिंह और नीरज कुमार की फाइल फोटो।

कोर्ट के फैसले पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने और अपने परिजनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को अनर्गल बताते हुए कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई साजिश का आरोप लगा रहा है, तो उसे साबित भी करना चाहिए।

End of Feed