मनोज झा के ठाकुर वाले बयान पर आनंद मोहन हुए गरम, बोले-कोई मुगालते में न रहे, क्षत्रिय हैं डरेंगे नहीं, Video

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Sep 28, 2023, 04:17 PM IST

Manoj Jha Thakur Remark: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मनोज झा का बचाव किया है। ललन सिंह ने कहा कि राजद सांसद के बयान को गलत ढंग से परोसा गया है, जिस बयान पर विवाद है वो मनोज झा का बयान नहीं है। उनका उद्देश्य किसी समाज को ठेस पहुंचाना नहीं था।

Manoj Jha Thakur Remark: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता मनोज झा के ठाकुर वाले बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई है। मनोज झा पर भाजपा तो हमलावर है ही, वह अपनी पार्टी और जेडी-यू नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। झा पर सबसे बड़ा हमला पूर्व सांसद एवं बाहूबली नेता आनंद मोहन ने बोला है। आनंद मोहन राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। आनंद मोहन ने कहा कि क्षत्रिय डरने वाले और झुकने वाले नहीं हैं। देश की आजादी में उनके पुरखों ने अपना बलिदान दिया है।

'ठाकुर का कुआं' कविता पर घिरे मनोज झा

बता दें कि 'ठाकुर का कुआं' कविता पर मनोज झा बुरी तरह घिर गए हैं। उन्होंने यह कविता राज्यसभा में पढ़ी थी। जेडीयू नेता संजय सिंह ने कहा है कि वह ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी राजद नेता झा पर सवाल उठाए हैं। महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में बोलते हुए झा ने ओमप्रकाश वाल्मीकि की कविता 'ठाकुर का कुआं' पढ़ी। इसमें उन्होंने ठाकुरों का जिक्र किया।

End of Feed