देश

पवन एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, TTE ने CPR देकर बचाई जान-VIDEO

Heart Attack in Train: बिहार के दरभंगा से वाराणसी जा रही पवन एक्सप्रेस ट्रेन में एक बुजुर्ग पैसेंजर को हार्ट अटैक आया जिसके बाद टीटीई ने CPR देकर उसकी जान बचाई।

Image

TTE ने CPR देकर बचाई मरीज की जान

KEY HIGHLIGHTS
  1. टीटीई ने अपनी सतर्कता और सूझबूझ से एक बुजुर्ग यात्री की जान बचा ली
  2. उसे हार्ट आया था जिसे ऑन ड्यूटी TTE ने CPR दिया जिससे उनकी सांसे लौट आईं
  3. उनके साथ यात्रा कर रहे भाई ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देकर मदद मांगी थी

Heart Attack in Train: बिहार के दरभंगा से वाराणसी जा रही पवन एक्सप्रेस में ड्यूटी कर रहे एक टीटीई ने अपनी सतर्कता और सूझबूझ से एक बुजुर्ग यात्री की जान बचा ली उसे हार्ट आया था जिसे ऑन ड्यूटी TTE ने CPR दिया जिससे उनकी सांसे लौट आईं, उनके साथ यात्रा कर रहे भाई ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देकर मदद मांगी।

ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात TTE ने मौके पर पहुंचकर पैसेंजर को CRP दिया जिससे उनकी जान बच गई वहीं रेलवे ने TTE के लिए इनाम का ऐलान किया है।

बताते हैं कि दरभंगा से पवन एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास कोच में अपने भाई के साथ सवार हुए 65 साल के एक बुजुर्ग को ट्रेन में ही सीने में तेज दर्द उठा और वे गिर गए साथ में यात्रा कर रहे भाई ने तुरंत रेलवे के हेल्प लाइन नंबर पर मदद मांगी।

डॉक्टर वीडियो कॉल पर TTE को गाइड करते गए

रेलवे से TTE सविंद कुमार को भी अलर्ट मिला वे कोच में पहुंचे वहीं मरीज के भाई ने अपने फैमिली डॉक्टर को फोन लगा लिया था भाई ने TTE सविंद कुमार की डॉक्टर से बात कराई। डॉक्टर ने पहले नब्ज चेक करने को कहा, देखा नब्ज चल रही थी इसके बाद डॉक्टर ने TTE से कहा कि वे मरीज को CPR दें। कहा। डॉक्टर वीडियो कॉल पर TTE को गाइड करते गए।

करीब 15 मिनट तक CRP दिया जिसके बाद मरीज को होश आ गया

वहीं TTE ने करीब 15 मिनट तक CRP दिया जिसके बाद मरीज को होश आ गया थोड़ी देर में ट्रेन छपरा पहुंच गई जहां रेलवे स्टेशन पर पहले से मेडिकल टीम मौजूद थी तुरंत उन्हें अस्पताल भेजा गया वहीं मरीज की हालत अब ठीक है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article