देश

Heart Attack Video:दौड़ते-दौड़ते युवक की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत, CCTV फुटेज आया सामने

Silent Heart Attack Viral Video: गुजरात के जामनगर से एक युवक की मौत का वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक एक्सरसाइज के तौर पर रनिंग करता दिख रहा है तभी उसी दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Image

जामनगर गुजरात हार्ट अटैक वीडियो (प्रतीकात्मक फोटो)

Silent Heart Attack Video: हाल में हार्ट अटैक से मौत के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दिख रहा है कि कैसे अचानक काम करते हुए या दौड़ते भागते लोगों को अचानक से दिल का दौरा (Silent Heart Attack) आता है और देखते ही देखते मौत हो जाती है, वहीं अब एक मामला गुजरात के जामनगर से सामने आया है जहां के आहिर समाज विद्यार्थी भवन में हर रोज की तरह विद्यार्थी एक्सरसाइज के तौर पर रनिंग कर रहे थे उनमें हेमंत भाई जोगल नामक युवक भी जॉगिंग कर रहा था।

अचानक वो थोड़ा लड़खड़ाया फिर कुछ धीमी गति से रुका और फिर अचानक लडखडा कर नीचे गिर पड़ा। तभी आसपास उसके साथ दौड़ते हुए विद्यार्थियों को लगा कि ऐसा क्या हुआ कि हेमंत अचानक नीचे गिर गया।

पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई

विद्यार्थियों में उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह खड़ा नहीं हुआ, तुरंत हेमंत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने यह डिक्लेयर किया कि उसे हार्ट अटैक आया था और अब वह दुनिया में नहीं रहा, यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बता दें कि हेमंत जामनगर के भरुड़िया गांव का रहने वाला है और पढ़ाई के सिलसिले में अपने अहीर समाज की धर्मशाला (विद्यार्थी भवन) में जामनगर में रहता था।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें