देश

J&K Accident: जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 सैनिकों की मौत, 2 घायल

बांदीपुरा में एसके पायीन के पास सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस दुर्घटना में 3 सैनिकों की मौत हो गई, 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

बांदीपुरा सेना वाहन दुर्घटना

जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में एसके पायीन के पास सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें वाहन पलटने और पहाड़ी से नीचे गिरने से सैनिक घायल हो गए। बचाव अभियान शुरू किया गया है, हताहतों की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस दुर्घटना में तीन सैनिकों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

गंभीर रूप से घायल तीन सैनिकों में से एक की मौत के बाद मृतकों की संख्या तीन हो गई है वहीं दो अन्य घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। मौके पर पुलिस और सेना के जवान बचाव अभियान में जुटे हैं।

24 दिसंबर को पुंछ जिले की मेंढर तहसील में भी सामने आया था हादसा

गौर हो कि अभी 24 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील के नियंत्रण रेखा पर बलनोई सेक्टर में भी सेना के वाहन के साथ दुर्घटना सामने आई थी उस समय सेना का वाहन जवानों को लेकर जा रहा था तभी वाहन करीब 300 फिट गहरी खाई में जा गिरा था, इस हादसे में वाहन में सवार पांच जवानों की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। व्हाइट नाइट कॉर्पस ने सैनिकों के निधन पर संवेदना व्यक्त की थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article