Amritsar-Saharsa Jansewa Express: अमृतसर से सहरसा आ रही जनसेवा एक्सप्रेस में लगी आग, एक बोगी खाक

Amritsar-Saharsa Jansewa Express: अमृतसर से सहरसा जा रही जनसेवा एक्सप्रेस की एक बोगी में सोनवर्षा कचहरी स्टेशन के पास अचानक आग लग गई। रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया।

Amritsar-Saharsa Jansewa Express: अमृतसर से सहरसा आ रही जनसेवा एक्सप्रेस की एक बोगी में सोनवर्षा कचहरी स्टेशन के पास अचानक आग लग गई। रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलते ही फायर सुरक्षा दल और रेलवे स्टाफ ने त्वरित कदम उठाए और आग को जल्दी ही नियंत्रित कर लिया। हादसे में एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Amritsar-Saharsa Jansewa Express

अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस में लगी आग (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट-X)

रेलवे ने शुरू की जांच

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस घटना के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

End of Feed