Amrit Udyan Reopened: राष्ट्रपति भवन परिसर के अमृत उद्यान को आम लोगों के लिए फिर ओपन कर दिया गया है। एक की साल में दूसरी बार ओपन किया गया। पहले एक साल में एक ही बार ओपन होता था। राष्ट्रपति भवन के एक बयान के अनुसार, अमृत उद्यान, जिसे पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। बुधवार से एक महीने की अवधि के लिए 17 सितंबर तक जनता के लिए खुला रहेगा। पहली बार में राष्ट्रपति भवन के इन प्रतिष्ठित अमृत उद्यानों में एक ही वर्ष में दो बार आम लोगों को प्रवेश के लिए ओपन किया गया है। यह उद्यान उत्सव का दूसरा संस्करण होगा जिसका उद्देश्य आगंतुकों के लिए जीवंत ग्रीष्मकालीन वार्षिक फूलों को प्रदर्शित करना है। जैसा कि बयान में बताया गया है। 15 एकड़ में फैले अमृत उद्यान को अक्सर "राष्ट्रपति भवन की आत्मा" के रूप में वर्णित किया जाता है। आगंतुक राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 (नॉर्थ एवेन्यू रोड) के माध्यम से अमृत उद्यान में प्रवेश कर सकते हैं।
राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान
Amrit Udyan खुलने की डेट और टाइमिंग
- अमृत उद्यान 16 अगस्त से 17 सितंबर तक जनता के लिए उपलब्ध रहेगा।
- आगंतुकों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच अनुमति है (अंतिम प्रवेश शाम 4:00 बजे तक)।
- अमृत उद्यान सोमवार को खुले नहीं रहेंगे यानी बंद रहेंगे।
- 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर, शिक्षकों के जश्न मनाने के लिए गार्डन विशेष रूप से खुले रहेंगे।
ऑनलाइन बुकिंग के लिए: राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर जाएं: https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ यदि आप अंदर जा रहे हैं, तो प्रवेश करने से पहले गेट नंबर 35 के पास स्थित सूचना केंद्र या स्वयं सेवा कियोस्क पर रजिस्ट्रेशन कराएं। अग्रिम बुकिंग ऑनलाइन बुकिंग स्लॉट आपकी नियोजित यात्रा से 10 दिन पहले खुलते हैं और प्रति घंटे के स्लॉट में उपलब्ध होते हैं।
बुकिंग आवश्यकताएं- ऑनलाइन बुकिंग के लिए एक मोबाइल नंबर आवश्यक है, और प्रति मोबाइल नंबर केवल एक बुकिंग की अनुमति है।
ग्रुप की बुकिंग: आप एक बुकिंग में अधिकतम 30 आगंतुकों के लिए आरक्षण कर सकते हैं।
