महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रक से टकराई अमरावती एक्सप्रेस, जानिए किस तरह हुआ हादसा, लोको पायलट ने दिखाई समझदारी

जब ट्रेन ने ट्रक को टक्कर मारी, तब चालक उतरकर मदद मांग रहा था। उन्होंने बताया कि सतर्क लोको पायलट ने ट्रैक पर ट्रक को देखा और ट्रेन की गति धीमी कर दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Amravati Express Hits Truck: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक एक लेवल-क्रॉसिंग गेट से टकराकर रेलवे ट्रैक पर फंस गया, जिसे एक एक्सप्रेस ट्रेन ने टक्कर मार दी। सुबह करीब 4.30 बजे बोडवाड़ स्टेशन के पास हुई इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ, जिससे इस रूट पर करीब 6 घंटे तक रेल सेवाएं बाधित रहीं। अधिकारी ने बताया कि जब मुंबई से अमरावती जाने वाली 12111 अमरावती एक्सप्रेस उस इलाके से गुजरने वाली थी, तभी एक ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन लेवल-क्रॉसिंग गेट से जा टकराया।

Train Turck Hit

रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रक

बड़ा हादसा टला

अधिकारी ने बताया कि ट्रक ने रेल-रोड चौराहे पर बैरियर तोड़ दिया और ट्रैक पर फंस गया। अधिकारी ने बताया कि जब ट्रेन ने ट्रक को टक्कर मारी, तब चालक उतरकर मदद मांग रहा था। उन्होंने बताया कि सतर्क लोको पायलट ने ट्रैक पर ट्रक को देखा और ट्रेन की गति धीमी कर दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि रेलवे, स्थानीय पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक को साफ करने के लिए अभियान चलाया।

End of Feed