अमिताभ बच्चन ने पीएम का फोटो ट्वीट कर कही अपने 'मन की बात', बदले में पीएम मोदी ने दे दिया 'खास आमंत्रण'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 16, 2023, 06:49 PM IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी की फोटो ट्वीट कर कैलाश पर्वत को लेकर अपने 'मन की बात' कही है वहीं बिग बी के इस ट्वीट पर पीएम मोदी ने जवाब दिया है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी उत्तराखंड दौरे पर थे वहां इस दौरान उन्होंने पिथौरागढ़ स्थित आदि कैलास (Adi Kailash) के दर्शन किए थे, इसके बाद से आदि कैलास काफी सुर्खियां बटोर रहा है, पीएम मोदी की आदि कैलास वाली फोटो को अमिताभ बच्चन ने पोस्ट कर अपने मन की बात कही है वहीं इसके बाद पीएम मोदी ने भी इसे लेकर रिप्लाई किया है।

Amitabh Bachchan Expressed His Heartfelt Feelings

पीएम मोदी ने हाल ही में पिथौरागढ़ स्थित आदि कैलास के दर्शन किए थे

गौर हो कि अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में कैलाश पर्वत पर नहीं जा पाने पर मलाल जताया, अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए आदि कैलास को धार्मिक लिहाज से रहस्यों से भरपूर देवत्व वाला स्थान बताया, इस स्थान को रोमांच, अध्यात्म से भरपूर बताते हुए जोड़ा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वो कभी व्यक्तिगत रूप से इस स्थान को देख नहीं पाए।

End of Feed