गृह मंत्री अमित शाह ने अपने लोकसभा क्षेत्र के जलभराव पर गुजरात CM को लिखा पत्र, स्थायी समाधान की मांग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के बोपाल और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका स्थायी और सुनियोजित समाधान करने के लिए कहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के बोपाल और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका स्थायी और सुनियोजित समाधान करने के लिए कहा है। ये इलाके शाह के लोकसभा क्षेत्र के हिस्सा हैं।गांधीनगर से लोकसभा सदस्य शाह ने इस संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, अहमदाबाद के महापौर और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर बार-बार होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।

WATER LOGGING

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

शाह के सांसद कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।इन इलाकों में अंबली, घुमा और शेला भी शामिल हैं। अहमदाबाद शहर के ये नए विकसित शहरी इलाके शाह के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।विज्ञप्ति के अनुसार, अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद यह समस्या सामने आई।हाल में हुई बारिश के दौरान करीब 18 इंच पानी बरसा था।

End of Feed