शहरी सहकारी बैंकों के लिए अंब्रेला संगठन, अमित शाह 2 मार्च को करेंगे उद्घाटन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2024, 11:15 AM IST

Amit Shah News: शहरी बैंकों द्वारा सब्सक्राइब की गई 117 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी के साथ, एनयूसीएफडीसी को आरबीआई द्वारा एनबीएफसी के रूप में कार्य करने के लिए सीओआर जारी किया गया है। अगले 12 महीनों में शेयर पूंजी को और जुटाकर 300 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जाना है।

Amit Shah News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 मार्च को शहरी सहकारी बैंकिंग सेक्टर के लिए अंब्रेला ऑर्गनाइजेशन का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड (NUCFDC) के चेयरमैन ज्योतिंद्र मेहता ने दी। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को दिल्ली के विज्ञान भवन में रिर्जव बैंक द्वारा एनयूसीएफडीसी को नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC)के रूप में कार्य करने के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्र लॉन्च किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अमित शाह भी मौजदू रहेंगे। बता दें, अमित शाह के पास गृह मंत्रालय के साथ-साथ सहकारिता मंत्रालय भी है।

Amit Shah

अमित शाह

एनयूसीएफडीसी चेयरमैन ने बताया,आरबीआई द्वारा सीओआर जारी करने के साथ ही एनयूसीएफडीसी शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के लिए एक अम्ब्रेला संगठन (यूओ) के रूप में कार्य के रूप में कार्य करने लगेगा। यह शहरी सहकारी बैंकिंग सेक्टर के लिए स्व-नियामक संगठन (एसआरओ) के रूप में कार्य करने की अनुमति देता है।

End of Feed