Rahul Gandhi News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर 2018 में आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को जमानत दे दी है, जिसके बाद वे रायबरेली वापस लौट गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता आज रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेंगे।
बता दें, अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को सुल्तानपुर कोर्ट ने समन जारी किया था। उन्हें 20 फरवरी को तलब होने का आदेश दिया गया था, जिसके बाद कांग्रेस नेता भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ब्रेक लेकर सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट में उन्हें 25- 25 हजार की रिक्योरिटी और 25 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत मिली है।
भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज किया गया था केस
यह मामला करीब 6 साल पुराना है। अमित शाह ने अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद भाजपा नेता विजय मिश्रा ने इसके मानहानि का मामला बताते हुए केस दर्ज कराया था। विजय मिश्रा ने कहा कि, जब यह घटना हुई उस समय मैं बीजेपी का जिला उपाध्यक्ष था। राहुल गांधी ने बेंगलुय में अमित शाह को हत्यारा कहा था। जब मैंने उनके इन आरोपों के बारे में सुना तो मुझे बहुत दर्ज हुआ क्योंकि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। उधर, विजय मिश्रा के वकील संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि अगर राहुल गांधी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलते हैं तो उन्हें अधिकतम दो साल की सजा हो सकती है।
