श्रीनगर में मृतकों को अमित शाह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, अस्पताल जाकर घायलों से मिलेंगे, रैना बोले-मानवता का हुआ कत्ल

Pahalgam Terrorist Attack : पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मृतकों के शव श्रीनगर पुलिस मुख्यालय में रखे गए थे। ताबूतों को देख सभी की आंखें नम थीं। गृह मंत्री ने ताबूतों पर पुष्पचक्र अर्पित किया। गृह मंत्री यहां से घायलों से मिलने के लिए अस्पताल जाएंगे।

Pahalgam Terrorist Attack : पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मृतकों के शव श्रीनगर पुलिस मुख्यालय में रखे गए थे। ताबूतों को देख सभी की आंखें नम थीं। गृह मंत्री ने ताबूतों पर पुष्पचक्र अर्पित किया। गृह मंत्री यहां से घायलों से मिलने के लिए अस्पताल जाएंगे। वहीं, सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में छोड़ स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर ही बैठक कर हमले की जानकारी ली। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Amit shah

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते गृह मंत्री अमित शाह।

जम्मू-श्रीनगर में भारी विरोध-प्रदर्शन

इस क्रूर एवं जघन्य आतंकी हमले का विरोध देश में हर तरफ हो रहा है। श्रीनगर में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। जम्मू में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों में भारी आक्रोश है। इस बीच, खबर यह भी है कि पहलगाम के बैसारण घाटी को खून से लाल करने वाले आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे। इनकी संख्या छह थी और ये घुसपैठ कर भारत में दाखिल हुए थे। रिपोर्टों के मुताबिक इनके पास बॉडी कैमरा भी था। समझा जाता है कि आतंकवादी हमले का वीडियो जारी कर सकते हैं।

End of Feed