Amit Shah in Panchkula: अमित शाह ने हरियाणा को दी कई सौगातें, CM नायब सैनी की लीडरशिप की जमकर की तारीफ

पंचकुला में सहकारी सम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा को कई विकास सौगातें दीं और विभिन्न सहकारी परियोजनाओं व पोर्टलों का ई-लोकार्पण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद और किसानों को 48 घंटे में भुगतान से हरियाणा देश में किसान कल्याण का मॉडल बन चुका है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज पंचकुला आगमन पर हरियाणा को एक साथ कई सौगातें दी हैं। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित थे। अमित शाह आज यहां सहकारी सम्मलेन में पहुंचे थे।

amit shah (2)

अमित शाह ने हरियाणा में विभिन्न सहकारी परियोजनाओं व पोर्टलों का ई-लोकार्पण किया।(फोटो सोर्स: CM नायाब सैनी)

कई पोर्टल का किया लोकार्पण

इस अवसर पर सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि अमित शाह ने जिला भिवानी में दूध शीतकरण केंद्र सलेमपुर प्लांट , जिला रेवाड़ी के हैफेड आटा मिल जाटूसाना तथा सहकारिता मंत्रालय द्वारा तैयार आईवाईसी के पोर्टल का पंचकुला से रिमोट द्वारा ई -लोकार्पण किया।

End of Feed