‘पाकिस्तान की ओर से कभी भी हो सकता है ये हमला, तैयार रहें’, अमित शाह ने क्यों दी चेतावनी? जानें क्या है खतरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कृषि विभाग को पाकिस्तान की ओर से आने वाले टिड्डी दल के हमलों से निपटने के लिए स्थायी तैयारी बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन में जोखिम कम करने, पूर्व चेतावनी और ‘शून्य जनहानि’ पर जोर दिया। शाह ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में आपदा प्रबंधन पर करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कृषि विभाग से कहा कि वह पाकिस्तान की तरफ से टिड्डी दल के हमलों से निपटने के लिए ‘स्थायी तैयारी’ को बरकरार रखे। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) के शासी निकाय की तीसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाह ने कहा कि ऐसे हमलों से निपटने के लिए अन्य देशों में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों को भारत में लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “कृषि विभाग को पाकिस्तान की ओर से आने वाले टिड्डी दल के हमलों से निपटने के लिए स्थायी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।”

amit shah (2)

आपदा प्रबंधन में आया बड़ा बदलाव

गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), कृषि मंत्रालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य केंद्र एवं राज्य सरकार के संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी वाली बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण और तरीकों में व्यापक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि पहले राहत एवं पुनर्वास पर जोर देने वाली व्यवस्था से आगे बढ़कर अब ‘शून्य जनहानि’ के दृष्टिकोण को अपनाया गया है।

जोखिम कम करना, चेतावनी और जीरो कैजुअल्टी पर जोर

End of Feed