गृह मंत्री शाह ने की नए OCI पोर्टल की शुरुआत, भारतीय मूल के लोगों को होगा बड़ा फायदा

अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज भारतीय मूल के व्यक्तियों के पंजीकरण को सहज बनाने के लिए अपडेट यूजर इंटरफेस के साथ नवीनीकृत ओसीआई पोर्टल लॉन्च किया।

Amit Shah launches new OCI portal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय मूल के व्यक्तियों के पंजीकरण को सहज बनाने के लिए अपडेट ‘यूजर इंटरफेस’ के साथ नए ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ पोर्टल की सोमवार को शुरूआत की। ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) योजना 2005 में शुरू की गई थी। इस योजना में भारतीय मूल के सभी व्यक्तियों (PIO) को ओसीआई के रूप में पंजीकरण का प्रावधान है जो 26 जनवरी 1950 के बाद भारत के नागरिक थे या 26 जनवरी 1950 को नागरिकता पाने के पात्र थे या उनके वंशज हैं।

Amit Shah

अमित शाह ने लॉन्च किया नया OCI पोर्टल

नवीनीकृत ओसीआई पोर्टल लॉन्च

शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज, भारतीय मूल के व्यक्तियों के पंजीकरण को सहज बनाने के लिए अपडेट यूजर इंटरफेस के साथ नवीनीकृत ओसीआई पोर्टल लॉन्च किया। नयी विशेषताओं में बेहतर कार्यक्षमता, उन्नत सुरक्षा और उपयोग को आसान बनाना शामिल है। ओसीआई कार्डधारक योजना की शुरूआत 2005 में नागरिकता अधिनियम, 1955 में किए गए एक संशोधन के माध्यम से की गई थी।

End of Feed