देश

दिल्ली ब्लास्ट की जांच के बीच अमित शाह के आवास पर बड़ी बैठक, NSA डोभाल और IB चीफ सहित कई अधिकारी मौजूद

Delhi Blast: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर गुरुवार की शाम एक बड़ी बैठक आयोजित हुई जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल, आईबी चीफ सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दरअसल, दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट को लेकर केंद्र सरकार एक्शन में नजर आ रही है।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

Delhi Blast: दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट को लेकर केंद्र सरकार एक्शन में नजर आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि दोषियों को ऐसी कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी कि दुनिया देखेगी। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर गुरुवार की शाम एक बड़ी बैठक आयोजित हुई जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल, आईबी चीफ सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

'दोषियों को देंगे कड़ी से कड़ी सजा'

इससे पहले अमित शाह ने एक कार्यक्रम में दोषियों को ऐसी कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही जिसे दुनिया भी देखेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए विस्फोट के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी जिससे दुनिया को यह संदेश जाएगा कि किसी को भी फिर कभी इस तरह के हमले के बारे में सोचने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस कायरतापूर्ण कृत्य को अंजाम देने वाले और इसके पीछे जो लोग हैं, उन सभी को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। भारत सरकार और गृह मंत्रालय इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विस्फोट के पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article